फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अपनों के साथ दूसरों के बच्चों की जान से खिलवाड़

अपनों के साथ दूसरों के बच्चों की जान से खिलवाड़

Mon, 08 Oct 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
अपनों के साथ दूसरों के बच्चों की जान से खिलवाड़
मुरादाबाद।
विज्ञापन

वायरल बुखार के साथ -साथ डिप्थीरिया और ब्रोंकालाइटिस बीमारियों से जिले के सैकड़ों बच्चे पीड़ित हैं। डिप्थीरिया से दो बच्चों की मौत तक होने के बावजूद लोग बच्चों के टीका नहीं लगवा रहे हैं। इतना सब कुछ होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीमों को लोगों का ‘मनाही’ झेलनी पड़ रही है। डिप्थीरिया और ब्रोंकोलाइटिस बैक्टीरिया से प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग सोमवार को दूसरे चरण में टीकाकरण अभियान चलाने जा रहा है।
बच्चों को जन्म से लेकर पांच साल की उम्र तक हेपेटाइटिस बी, बीसीजी, पोलियो, रोटा, आईपीवी, पेंटावेलेंट, पीसीवी, बिटामिन ए और डीपीटी के टीके सरकारी अस्पतालों में फ्री में लगते हैं। टीकाकरण से बच्चों में बीमारियों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक करीब 40 फीसदी लोग बच्चों का पूरा टीकाकरण नहीं कराते हैं। ऐसे में टीकाकरण अधिकारी डा. एससी मिश्रा का कहना है कि मुरादाबाद शहर के लालबाग, चक्कर की मिलक, मिया कालोली, एकता कालोनी और वारसी नगर में घनी आबादी है। इन्हीं इलाकों में सबसे अधिक संक्रामक बीमारियां फैलती हैं। लोगों में अंधविश्वास और जागरूकता की कमी के चलते लोग बच्चों को टीका नहीं लगवा रहे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि डिप्थीरिया, ब्रोंकालाइटिस और निमोनिया की शिकायत उन्हीं बच्चों को है जिन्होंने टीके नहीं लगवाए हैं। परिजन टीका लगाने पर बच्चों में कमजोरी आने का तर्क देकर स्वास्थ्य विभाग की टीमों को वापस लौटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा के मुताबिक संक्रामक बीमारियां फैलने के बाद जिले के सभी ब्लाकों के प्रभावित इलाकों में टीकाकरण कराया गया है। दूसरा चरण भी सोमवार से शुरू किया जा रहा है। संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए पखवाड़ा मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण नहीं कराने वाले लोग अपने बच्चों के साथ दूसरों के बच्चों के लिए भी खतरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed