{"_id":"5c69c32ebdec22738b6aef82","slug":"171550435118-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फारूख की तीन विषयों में लगी है बैक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
विज्ञापन
देशद्रोह के मुकदमे के आरोपी कश्मीरी छात्र रफी फारूख अपने व्यवहार की वजह से पढ़ाई में पिछड़ रहा था। इस सेमेस्टर में उसे दो विषयों में कम अंक हैं। वह तीन दिन से क्लास में भी नहीं आ रहा था। साथी छात्रों ने बताया कि रफी फारूख डिप्लोमा कर चुका है, जिसके कारण उसे सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश मिला था। एक साल तक वह छात्रावास में रहा है। इस वर्ष से उसने किराए पर कमरा लिया था। छात्रों ने बताया कि गत वर्ष वह गणित में फेल हुआ था। उसका भाई दिल्ली में पढ़ता है, जबकि पिता सरकारी नौकरी में हैं। वह जब भी कश्मीर जाता था तो दस से 15 दिन में ही आता था। छात्रावास में मैस वार्डन से कश्मीर में होने वाली पत्थरबाजी को लेकर बहस भी हुई थी। उसने जब फेसबुक पर ब्लैक डे मनाया था, उस वक्त भी छात्रों ने विरोध जताया था। छात्रावास छोड़ने के बाद वह पढ़ने भी कम आता था। शिक्षकों का कहना है कि इस वर्ष आंतरिक मूल्यांकन में उसे दो विषय में कम अंक दिए गए हैं। एक विषय में फेल हो गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।