{"_id":"5c059265bdec224179148b9f","slug":"171543869029-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की पिटाई का विरोध करने पर वृद्ध महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे की पिटाई का विरोध करने पर वृद्ध महिला की हत्या
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी (मुरादाबाद)।
जनपद में बुजुर्ग महिलाओं की हत्या की वारदातें थम नहीं रहीं हैं। शुक्रवार की रात दो सगी बहनों सहित तीन वृद्धाओं की हत्या के बाद सोमवार सुबह हजरत नगर गढ़ी के नगला गूजर में एक और बुजुर्ग महिला की गला घोटकर हत्या कर दी गई। वह घर में घुसकर की जा रही बेटे की पिटाई का विरोध कर रही थीं। इस वजह से हत्यारोपियों पर वृद्धा की हत्या करने का आरोप है। इस शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। हत्यारोपी कुनबे के ही बताए गए हैं और पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
नगला गूजर गांव निवासी राजेंद्र ने बताया कि उनके खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर गांव के ही हरिनारायन ने ट्रैक्टर चला दिया। जिससे फसल का नुकसान हुआ। आरोप है कि फसल नुकसान करने का विरोध करने पर हरिनारायण और उनके पक्ष के लोगाें ने राजेंद्र को घेरकर पीटना शुरू कर दिया था। जान बचाने के लिए राजेंद्र भागकर अपने घर पहुंचा तो हमलावर वहां पहुंच गए। राजेंद्र को बचाने के लिए उसकी मां नारायण देई (65), बेटी कामिनी (12) सहित अन्य लोग आए तो उनको लाठी, डंडों से पीटा गया। नारायण देई का गला घोट दिया गया। वह बेसुध हो गई। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए तो आरोपी भाग गए। बुजुर्ग मां सहित मारपीट में जख्मी अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने नारायण देई को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर हजरत नगर गढ़ी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। वारदात से परिवार में कोहराम है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसमें नारायण देई की मौत की वजह गला घोटा जाना बताया गया है। एसओ हजरत नगर गढ़ी प्रदीप मलिक ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों में विपिन, रुपेंद्र, नरेश, हरदेश, हरिनारायण और सुधीर शामिल हैं।