फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पहले पत्नी को भगाया फिर बच्चों को छोड़कर भागा पिता

पहले पत्नी को भगाया फिर बच्चों को छोड़कर भागा पिता

Fri, 17 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
पहले पत्नी को भगाया फिर बच्चों को छोड़कर भागा पिता
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एकता कालोनी में रहने वाले एक युवक पर आरोप है कि उसने छह दिन पहले अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद अपने दो मासूम बच्चों को घर में अकेला छोड़कर वह भाग गया। दोनों बच्चे रात भर घर में रोते रहे और कालोनी के लोग उनकी सुरक्षा के लिए जागते रहे। बृहस्पतिवार सुबह मझोला पुलिस ने बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

कालोनी के लोगों ने बताया कि पारिवारिक कलह में दोनों मासूमों के पिता ने एक सप्ताह पहले अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद दोनों मासूम भूखे प्यासे घर में पडे़ रहे। सात दिन से उनको कालेानी के लोग ही दूध, पानी पीने के लिए देते थे। आरोप है कि बुधवार को दोनों मासूमों को उनकी नानी के घर पिता छोड़ आया। वहां से दोनों मासूमों को वापस एकता कालोनी में घर लाकर छोड़ दिया गया । इसके बाद दोनों मासूमों को घर में छोड़कर उनका पिता बुधवार शाम चला गया। कालोनी में आवारा कुत्तों का आतंक होने के कारण दोनों मासूमों की सुरक्षा की चिंता लोगों को सता रही थी। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि दोनों मासूमों को पुलिस ने सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed