फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   छात्रा के अपहरण के आरोपी को भेजा जेल

छात्रा के अपहरण के आरोपी को भेजा जेल

Fri, 20 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
छात्रा के अपहरण के आरोपी को भेजा जेल
ठाकुरद्वारा। छात्रा के अपहरण के आरोपी बागपत के युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। कोतवाली के सुरजननगर रोड पर स्थित एक गांव की छात्रा शरीफ नगर के एक कालेज में पढ़ती थी। तीन जुलाई को वह घर से गायब हो गई। उसके पिता ने पुलिस में अज्ञात के खिलाफ छात्रा का अपहरण करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया। अपहरण के आरोप में बागपत के गांव बागू के युवक को हिरासत में ले लिया। युवक ने बताया कि वह आरोपी का दोस्त हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद छात्रा और उसके अपहरण के आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार अपहरण का आरोपी बागपत के गांव बागू निवासी अमित छात्रा के साथ मुरादाबाद रोड पर स्थित ढाबे पर बैठा हुआ था। वहां से दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया। जबकि अमित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। छात्रा नाबालिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed