फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   महंत, सेवादार की पिटाई कर लूट

महंत, सेवादार की पिटाई कर लूट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
महंत, सेवादार की पिटाई कर लूट
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के ताजपुर माफी में रविवार रात को चार नकाबपोश बदमाशों ने एक मंदिर में घुसकर पुजारी और सेवादार की पिटाई की। मंदिर में रखे 50 हजार रुपये और घंटे चोरी कर लिए। मारपीट की वजह से चोटिल पुजारी और सेवादार को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ताजपुर माफी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बुजुर्ग संगम राम करीब 45 साल से पुजारी हैं। मंदिर में ही उनके साथ सेवादार राजेश (60) रहते हैं। राजेश ने बताया कि वारदात रविवार देर रात की है। वह लोग मंदिर में सो रहे थे, इस दौरान ही चार नकाबपोश बदमाश वहां पर आ गए। बदमाशों ने सोते वक्त ही लाठी, डंडों से पुजारी और सेवादार की पिटाई की और मंदिर में रखे चढ़ावे के करीब 50 हजार रुपये, घंटे लूट लिए। बदमाशाें ने मामले की शिकायत पुलिस से करने पर जाने से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। पुजारी और सेवादार ने मामले की सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुजारी संगम लाल और सेवादार राजेश का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। उनको आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। हालांकि देर शाम तक आरोपियों की पहचान कर पाने में पुलिस की टीम नाकाम साबित हुई है। वारदात से ग्रामीणों में भी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed