{"_id":"5c059261bdec22418f49224f","slug":"161543869025-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने सैन्यकर्मी पर लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएससी की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने सैन्यकर्मी पर लगाया आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
suicide crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिलारी थानाक्षेत्र में रहने वाली बीएससी की छात्रा ने सोमवार सुबह फंदे पर लटककर जान दे दी। छात्रा के पिता का आरोप है कि बेटी की दोस्ती एक सैन्यकर्मी से थी। सैन्यकर्मी, उसके मां, बाप और भाई ने छात्रा को फोन पर धमकी दी और प्रताड़ित किया। जिसकी वजह से छात्रा आत्महत्या के लिए मजबूर हुई। चारों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
डिलारी के जमशेदपुर गांव निवासी देवेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सुबह पशु शाला में पशुओं चारा डालने गए थे। उन्होंने तभी बेटी सजल (20) को छत के गाडर में कपड़े से बने फंदे पर लटका देखा। परिवार के लोगों की मदद से उसे फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक सजल की मौत हो चुकी थी। देवेंद्र सिंह ने बताया कि सजल की दोस्ती सिढ़ावली गांव निवासी विशाल से थी। विशाल सैन्यकर्मी है। वह शादी का झांसा देकर सजल से फोन पर बात किया करता था।
विज्ञापन
विशाल के परिवार वालों को इसका पता चला तो वह लोग सजल को परेशान करने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर गांव जाकर उनको समझाया और धमकी न देने के लिए कहा था। लेकिन वह नहीं माने और फोन पर गाली - गलौज व धमकी दी। जिसकी वजह से सजल मानसिक तनाव में आ गई और उसने आत्महत्या कर ली। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि तहरीर पर विशाल, उसके भाई प्रशांत, पिता साकेंद्र सिंह और विशाल की मां के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे पर लटकने से सजल की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन