फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एसपी सिटी दफ्तर के सामने छात्रों ने दौड़ाकर पकड़े लुटेरे

एसपी सिटी दफ्तर के सामने छात्रों ने दौड़ाकर पकड़े लुटेरे

Sat, 20 Oct 2018 02:36 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
एसपी सिटी दफ्तर के सामने छात्रों ने दौड़ाकर पकड़े लुटेरे
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कांठ रोड पर एसपी सिटी दफ्तर के के सामने आटो में बैठे युवक से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। शोर मचाते हुए युवक और उसका साथी दौड़े और बाइक सवार बदमाशों को दबोच लिया। इसके बाद भीड़ जुट गई। बदमाशों को पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हरथला के रहने वाले प्रदीप अपने साथी अजय के साथ दशहरा मेला देखने के बाद रामलीला मैदान से घर लौट रहे थे। घर आने के लिए दोनों ऑटो पर बैठे। आटो पर किनारे बैठकर आ रहे प्रदीप के हाथ में मोबाइल था। जब उनका आटो एसपी सिटी आफिस के सामने पहुंचा तो अचानक पीछे से बाइक से आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर प्रदी प के हाथ से मोबाइल छीन लिया। प्रदीप व उसके साथी अजय ने शोर मचाया। वह आटो से उतरकर बदमाशों के पीछे भागे और इसी बीच बदमाशों की बाइक जाम में फंस गई। उन्होंने दोनोें को दबोच लिया और उनकी जमकर धुनाई की। कुछ ही देर में मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों बदमाशों को पकड़कर थाने ले गई। जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है। देर रात तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed