फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accused in younger brother's murder arrested; says, "It was a mistake; I didn't intend to kill him."

Mau News: छोट भाई का हत्यारोपी गिरफ्तार,बोला- ''गलती हो गई, मारने की मंशा नहीं थी''

Sun, 30 Aug 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Accused in younger brother's murder arrested; says, "It was a mistake; I didn't intend to kill him."
राजेश राजभर - फाइल फोटो शराब के नशे में भाई की हत्या करने वाला
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के जमुई गांव से शनिवार की सुबह पुलिस ने अपने ही छोटे भाई की हत्या के आरोपी राजेश राजभर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने कहा कि नशे की हालत में उससे बड़ी गलती हो गई, उसकी भाई की हत्या करने की कोई मंशा नहीं थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

चकजाफरी गांव निवासी राजेश राजभर और उसका छोटा भाई दिनेश राजभर बृहस्पतिवार को शराब के नशे में आपस में उलझ गए थे। मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान राजेश ने गुस्से में आकर लकड़ी के डंडे और बेलन से छोटे भाई दिनेश राजभर की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे गंभीर रूप से घायल होने के कारण कुछ ही देर बाद दिनेश की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह घर के बाहर चारपाई पर दिनेश का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी राजेश की तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर शनिवार सुबह जमुई गांव के पास से आरोपी राजेश राजभर को धर दबोचा गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या की वारदात में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed