{"_id":"5d12837b8ebc3e3cd13c4596","slug":"156149437720-city-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की डांट से फांसी पर झूल गया बारह साल का शिवम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मां की डांट से फांसी पर झूल गया बारह साल का शिवम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में मंगलवार शाम 12 साल के बालक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इसके पीछे वजह बस इतनी सी थी कि बालक को भूख लगी थी और उसने मां से खाना मांगा था। लेकिन मां को बुखार आ रहा था जिस वजह से वह खाना नहीं बना सकी थी। खाना न मिलने से आहत बच्चे ने घर में ही मां की साड़ी से फंदा बनाकर पंखे पर लटककर उसने जान दे दी।
थानाक्षेत्र के एक गांव में मजदूर का परिवार रहता है। मजदूर के चार बच्चे हैं। सबसे बड़े बेटे की उम्र 12 साल थी। मंगलवार को मजदूर का बड़ा बेटा अपने घर के बाहर खेल रहा था। खेल कर शाम पांच बजे वह घर लौट आया था। उसकी मां की हालत खराब थी। उनको तेज बुखार आ रहा था। उसने मां से खाना मांगा तो मां ने उससे गुस्से में कह दिया कि वह बीमार हैं और ऐसी दशा में वह बीमार मां को छोड़कर खेलने के लिए चला गया। बेटे ने मां से खाना बनाने की जिद की लेकिन मां ने उससे कहा की वह कुछ देर रुक जाए। अभी दवा ली है कुछ आराम हो जायेगा तो खाना बना देगी। इस बात पर नाराज बेटा दूसरे कमरे मेें गया और साड़ी का फंदा बनाकर उस पर झूल गया। कुछ देर बाद जब उसकी मां ऊपर पहुंची तो बेटे का शव फंदे पर लटका देखकर वह चीखने चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गये। देर रात परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर बालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बालक की मौत से गांव के लोग सदमे में हैं। उनका कहना है कि मामूली बात पर बच्चे आपा खो देंगे तो क्या होगा?