{"_id":"6b088138c072add3ee056cc7","slug":"womans-body-found-hanging-in-a-room-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-161204-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
कुसुम की फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के गौरीराई वार्ड में बुधवार रात एक महिला का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला आरक्षी की मदद से शव नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर प्रकरण की जांच की।
एसओ मनीष जायसवाल ने बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के गौरीराई वार्ड में एक महिला के घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। इस पर वह पुलिस बल और महिला आरक्षी के साथ मौके पर पहुंचे। वहां कुसुम (32) पत्नी बबलू निवासी गौरीराई का शव छत के कुंडे से साड़ी के सहारे लटका था।
कमरे का फाटक अंदर से बंद था दबाव देकर फाटक खोलने के बाद महिला आरक्षी की मदद से शव नीचे उतरवाया गया। कमरे में मृतका की पांच वर्षीय बेटी परी और तीन वर्षीय बेटी अनन्या रोती मिलीं। पुलिस ने दोनों बच्चियों को कमरे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
इसके बाद विधिक कार्रवाई की गई। बताया कि मृतका का पति बबलू चार भाई हैं। चारों काम के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। घर पर सास-ससुर और बच्चे रहते हैं। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
एसओ मनीष जायसवाल ने बताया कि पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण और स्पष्ट हो सकेगा।र