फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   छप गए कार्ड तो दूल्हे ने शादी से किया इंार

छप गए कार्ड तो दूल्हे ने शादी से किया इंार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
छप गए कार्ड तो दूल्हे ने शादी से किया इंार
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती की शादी अमरोहा के डिडौली थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक से तय होने के बाद शादी के कार्ड भी छप गए। शादी से पहले दूल्हा पक्ष ने दहेज में बोलेरो कार की मांग कर दी, मांग पूरी न होने पर बारात लाने से इंकार कर दिया। मामले की शिकायत मंगलवार को डीआईजी से की गई। डीआईजी ने महिला थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है।
विज्ञापन

युवती के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी नौ माह पहले डिडौली निवासी युवक से तय की थी। रिश्ता तय होेने के बाद पांच लाख सात सौ छियासी रुपये नकद दिए, कुल 12 लाख रुपये अब तक खर्च कर दिए। शादी की तारीख 11 मार्च 2019 तय की गई थी। शादी के कार्ड भी छप गए थे। आरोप है कि दिसंबर 2018 में युवक पक्ष के लोग घर पर आए और दहेज में बोलेरो कार और 20 लाख रुपये और मांगने लगे। इंकार करने पर शादी तोड़ने की बात कही। युवक पक्ष को शादी के लिए राजी करने के लिए युवती के परिवार वाले अमरोहा में उनके घर गए तो वहां पर उनको बंधक बनाकर पीटा गया। बमुश्किल वह वहां से वापस आए। इसके बाद मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस से की गई। युवक पक्ष ने शादी से पहले का जो खर्च हुआ वह वापस करने के लिए कहा लेकिन अब तक खर्च की रकम भी नहीं दी। जिसके बाद मंगलवार को युवती के पिता ने डीआईजी से शिकायत की। डीआईजी जे रविंदर गौड ने इस मामले में एफआईआर के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed