फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   प्रेमियों की खातिर ठुकराया रिश्ता और परिवार

प्रेमियों की खातिर ठुकराया रिश्ता और परिवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
प्रेमियों की खातिर ठुकराया रिश्ता और परिवार
मुरादाबाद। प्रेमियों की खातिर दो युवतियों ने सोमवार को शादी का रिश्ता ठुकरा दिया और परिवार के खिलाफ भी चली गई। दोनों एसएसपी कार्यालय पहुंची और उन्होंने सीओ से बताया कि उन्हें परिजनों की पसंद से नहीं बल्कि अपनी पसंद के दूल्हे से शादी करना चाहती हैं, इसमें परिवारवालों को बाधक बनने से रोका जाए।
विज्ञापन

पहला मामला कुंदरकी का है, जहां पर रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी शादी उसके परिवार वालों ने संभल के युवक से तय कर दी है। वह उस युवक से शादी नहीं करना चाहती है, युवती ने बताया कि उसकी शादी दूसरी बिरादरी के युवक से है। परिवार वाले उससे शादी करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं, ऐसे में वह चाहती है कि परिवार वालों को उसकी शादी बिना उसके पसंद के दूल्हे से करने से रोका जाए। दूसरी युवती सिविल लाइन थानाक्षेत्र की है। उसने बताया कि उसके परिवार वाले अब उसकी शादी के लिए रिश्ता तलाश रहे हैं, एक जगह बात भी चल रही है। लेकिन वह चाहती है कि वह परिजनों की पसंद के लड़के से नहीं बल्कि अपनी पसंद के दूल्हे से शादी करे। युवती ने बताया कि वह साल से एक युवक से प्यार करती है, युवक गाजियाबाद का रहने वाला है। वह पहले से शादीशुदा है लेकिन उसकी तलाश की बात लगभग फाइनल हो चुकी है। अब वह अपने प्रेमी के साथ ही शादी करना चाहती है। चूंकी वह बालिग है, इसलिए चाहती है कि उसके फैसले में परिवार वाले बाधक न बनें। इसके बाद युवती अपने प्रेमी के साथ गाजियाबाद चली गई।
विज्ञापन


‘दो युवतियां आज एसएसपी कार्यालय पहुंची थी, जहां पर उन्होंने मुझे शिकायती पत्र देकर कहा कि उनकी शादी परिवार वाले उनकी इच्छा के विरुद्ध करना चाहते हैं। दोनों युवतियाें ने अपने प्रेम संबंध के बारे में जानकारी दी और प्रेमियों से ही शादी की बात कही है। उनके परिवार वालों को कहा गया है कि जबरन उनकी शादी कहीं दूसरी जगह न कराई जाए, इसके लिए उन पर दबाव न बनाया जाए।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार, सीओ सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed