{"_id":"5cec4219bdec2207436399c1","slug":"15589873378-moradabad-news150","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम संबंध में बाधक बनने पर भाभी ने करा दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेम संबंध में बाधक बनने पर भाभी ने करा दी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मूंढापांडे में प्रधान के चचेरे भाई ओमेंद्र उर्फ पवन की हत्या का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक वारदात को पवन की भाभी ने ही अपने प्रेमी मुकेश से अंजाम दिलवाया था। वह दोनों के प्रेम संबंध में बाधक बना था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
एसएचओ मूंढापांडे अजय गौतम ने बताया कि पवन के भाई सुधीश की नौ साल पहले मंजू से शादी हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। गांव के ही मुकेश का उनके घर पर आना जाना था। मुकेश भी ओमेंद्र के साथ नौकरी करता था। पिछले डेढ़ साल से मंजू और मुकेश के बीच प्रेम संबंध बन गए। इसकी जानकारी ओमेंद्र को हो गई थी, उसने मंजू को समझाया कि वह मुकेश से अपने रिश्तों को खत्म करे। वरना वह इसकी जानकारी उसके मायके वालों को दे देगा। इसके साथ ही मुकेश को भी अपने घर जाने से मना किया। इसके बावजूद वह दोनों नहीं माने और उनका प्रेम संबंध जारी रहा। आरोप है कि प्रेम संबंध में बाधक बन रहे ओमेंद्र की हत्या की साजिश उसकी भाभी मंजू ने प्रेमी मुकेश के साथ मिलकर रची। मंजू से दो सौ रुपये लेकर शनिवार को मुकेश गया। रात को शराब पीने के बहाने ओमेंद्र को घर के पास ही खेत पर बुला लिया। दोनों ने वहां पर शराब और सिगरेट पी। ओमेंद्र को जब नशा हो गया तो अंगोछे से मुकेश ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को ईख के खेत में ले जाकर फेंक दिया। एसएचओ ने बताया कि साक्ष्य छिपाने के लिए आरोपी ने ओमेंद्र के मोबाइल से सिम निकाल ली थी, लेकिन कॉल डिटेल से आखिरी बार ओमेंद्र और मुकेश के बीच बातचीत का पता चलने पर परिवार वालों ने मुकेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। मुकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने मंजू के साथ साजिश रचकर ओमेंद्र की हत्या करना स्वीकार किया है।