फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   झोलाछाप डाक्टर के नर्सिग होम में डिलिवरी के दौरान जच्चा बच्चा की मौत

झोलाछाप डाक्टर के नर्सिग होम में डिलिवरी के दौरान जच्चा बच्चा की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
झोलाछाप डाक्टर के नर्सिग होम में डिलिवरी के दौरान जच्चा बच्चा की मौत
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। अपंजीकृत चिकित्सक के नर्सिंग होम में इलाज से शुक्रवार देर शाम एक जच्चा बच्चा की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने अपंजीकृत के अस्पताल पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद अस्पताल को बंद कर प्रबंधन वहां से भाग निकला। परिजनों ने देर रात पुलिस को मामले की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

मामला पाकबड़ा नगर के बड़ा मंदिर मोहल्ले का है। मोहल्ले में रहने वाले किसान निर्मल सिंह की चार साल पहले नखासा थाना के क्षेत्र के गांव तरारपुर निवासी बबीता के साथ शादी हुई थी। उसकी दो साल की बेटी कल्पना है। बबीता अब गर्भवती थी। शुक्रवार को उसकी डिलीवरी होनी थी। परिजन उसे हासमपुर चौराहे पर स्थित एक अपंजीकृत चिकित्सक बीना के अस्पताल पर ले गये। करीब दिन में 12 बजे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने पांच बजे एक नवजात शिशु को जन्म दिया, जिसकी मौत हो गई। इसके बाद बबीता की हालत खराब होने लगी। करीब देर शाम तक अपंजीकृत चिकित्सक बीना उसकी हालत को ठीक बताने लगी जब बबीता की हालत ज्यादा खराब हुई तो उसे बीना खुद एक प्राईवेट वाहन में लेकर मुुरादाबाद इलाज के ले जाने लगी। इसी दौरान बबीता की मौत हो गई। जच्चा बच्चा दोनों की मौत होने पर परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा कर दिया। अपंजीकृत चिकित्सक अपना अस्पताल बंद करके भाग गई। परिजनों से हंगामे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर आ गई। निर्मल ने बताया कि बीना खुद को एक डाक्टर बताती थी। अब उनको पता चला की वह झूठ बोल रही थी। झोलाछाप ने उसकी परिवार को तबाह कर दिया। एसओ पाकबड़ा नीरज शर्मा ने बताया की बताया की तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed