{"_id":"5c0ad194bdec22415e42d70c","slug":"154421292512-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज परिचालक के घर बदमाशों का धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज परिचालक के घर बदमाशों का धावा
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
बहजोई। रोडवेज परिचालक के घर बदमाशों ने धावा बोल दिया। परिचालक की हिम्मत व सतर्कता से बदमाश भाग खड़े हुए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। घटना गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर की है।
थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी पीतलनगरी रोडवेज के परिचालक संजय शर्मा ने बताया कि गुरुवार की रात वह पत्नी के साथ घर में सो रहा था। रात 12 बजे करीब 7-8 बदमाश घर की छत पर चढ़ आए और जीने की किबाड़ तोड़ने लगे। शोर सुनकर वह व पत्नी छत पर पहुंचे तो बदमाश उसे धक्का देकर भाग खड़े हुए।
शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग जाग गए और मौके की ओर दौड़े, लेकिन जब तक बदमाश काफी दूर जा चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की।