{"_id":"5c06e2ddbdec2241871ff6df","slug":"15439552071-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनिवास की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामनिवास की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनारी/चंदौसी। धनारी थाना क्षेत्र के मढ़ावली में रामनिवास की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।
धनारी के मढ़ावली में रामनिवास की सोमवार की सुबह उस समय गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, जब वह सुबह सात बजे खेतों की ओर जा रहा था। उसके दोस्त होतीराम ने ही उससे तीस हजार रुपये उधारी का तगादा किया, लेकिन मना किया तो होतीराम ने अपने भाई के साथ फायरिंग शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह सात बजे मढ़ावली के धुबिया घाट के पास तिराहे से होती लाल को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में पुलिस को बताया कि गांव का रामनिवास से गहरी दोस्ती थी। वह बिरादरी का भी था। एक वर्ष चार माह पूर्व अपनी शादी के लिए तीस हजार रुपये उधार लिये थे लेकिन अब वापस नहीं कर रहा है। सोमवार की सुबह भी उससे रुपये मांगे थे लेकिन गालीगलौज करना शुरू कर दिया। भाई श्योराज ने उसे रोकना भी चाहा लेकिन वह नहीं माना। इसलिए गुस्से में गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।