{"_id":"5be1f379bdec2269637c258d","slug":"15415345416-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी ने लगाया पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी ने लगाया पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप
Updated Wed, 07 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। अमरोहा जिले की एक महिला बारह साल की बेटी के साथ चंदौसी में किराये पर रहती है। मंगलवार की शाम को महिला ने कोतवाली पहुंच कर बेटी के साथ उसके पिता द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगा दिया। पुलिस ने जब दोनों से अलग-अलग बात की तो पता चला कि घटना दो साल पहले चंडीगढ़ की है। पुलिस ने आरोपी पिता को मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
अमरोहा जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति अपनी पत्नी व बेटी के साथ चंडीगढ़ में रहकर नौकरी कर रहा था। बताते हैं कि एक दिन महिला के पति ने शराब के नशे में अपनी की बारह वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। बालिका ने अपनी मां को घटना बताई तो पति से लड़ाई हुई। उसने अपनी ननद को जानकारी दी तो उसने बदनामी की बात कहकर उसे चुप करा दिया लेकिन आरोपी पिता अक्सर अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगा तो पीड़िता की मां को बर्दाश्त नहीं हुआ, उसने दो साल पहले अपनी बेटी के साथ चंडीगढ़ छोड़ दिया। घर पर भी नहीं गई लेकिन चंदौसी में किराया का मकान लेकर रहने लगी। एक नर्सिंगहोम में सफाई का कार्य करके जीविकोपार्जन करने लगी लेकिन उसके पति को इसकी भनक लग गई। दो दिन पहले उसका पति उसके किराये के मकान में पहुंच गया। मंगलवार को फिर उसने शराब पीकर बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की तो पत्नी फिर बेटी को लेकर शाम को कोतवाली पहुंच गई। अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन मां बेटी से अलग अलग बात की गई तो जानकारी हुई कि दुष्कर्म आज नहीं हुआ, आज शराब के नशे में मारपीट की है। लेकिन उसकी मां अपने पति से छुटकारा चाहती है, इसलिए उसने दुष्कर्म का आरोप लगाया, ताकि आरोपी लंबे समय तक जेल में चला जाए। हालांकि उसने यह बात स्वीकारी है कि दो साल पहले उसके पति ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।