{"_id":"5be09cb2bdec2269c2365dfe","slug":"15414467901370-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तगादा कर लौट रहे व्यापारियों से बाइक सवारों ने लूटे 70 हजार समेत तीन मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तगादा कर लौट रहे व्यापारियों से बाइक सवारों ने लूटे 70 हजार समेत तीन मोबाइल
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। तगादा कर वापस लौट रहे व्यापारियों से बाइक सवार बदमाशों ने 70 हजार की नकदी समेत तीन मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर व्यापारी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित व्यापारियों की ओर से थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। घटना सोमवार की देर शाम की है। नगर के मोहल्ला नया बाजार ऊपरकोट निवासी चंद्रमोहन उर्फ बंटू अपने साथ मनोज के साथ बबराला से तगादा कर बहजोई लौट रहा था। तभी बहजोई-बबराला मार्ग पर पाठकपुर चौकी के निकट तीन बाइक बाइक सवार छह बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बकौल चंद्रमोहन बदमाशों ने तमंचे का भय दिखाकर खंगाला लेना शुरू कर दिया। विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इस बीच बदमाश उससे 50 हजार रुपये की नगदी व एक मोबाइल तथा मनोज से 20 हजार की नगदी व दो मोबाइल लूट कर फरार हो गए। कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन