फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बंधक बनाकर 28 हजार की नकदी व मोबाइल लूटा

बंधक बनाकर 28 हजार की नकदी व मोबाइल लूटा

Tue, 16 Oct 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बंधक बनाकर 28 हजार की नकदी व मोबाइल लूटा
चंदौसी। शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे लाइन किनारे घर जा रहे युवक से चार बदमाशों ने मारपीट कर 28 हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिया। युवक ने चार अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के रात्रि गश्त में कोताही बरतने से बदमाशों के हौंसले बुलंद है। वह देर रात बाहर से आने वाले लोगों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मुहल्ला वारिसनगर के समीर के साथ हुआ है। मुहल्ला वारिसनगर निवासी समीर उर्फ खालिद पुत्र कल्लू 14 अक्तूबर की रात एक बजे रोडवेज बस से उतरकर पैदल ही कब्रिस्तान के रास्ते होते हुए रेलवे लाइन के किनारे किनारे घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे चार लोग मिल गए।
विज्ञापन

आरोप है कि चारो ने उसे रोकर उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और कब्रिस्तान की ओर ले गए। जहां उसके पास रखे 28 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। बदमाशों ने समीर को करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर वहां बैठाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीर किसी तरह झांसा देकर बदमाशों के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा और सारी घटना की जानकारी परिजनों को दी। समीर ने वारदात की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस घटना से अनभिज्ञता जता रही है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनके पास इस प्रकार कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed