फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर ढाई लाख का माल समेट ले गई विवाहिता

परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर ढाई लाख का माल समेट ले गई विवाहिता

Wed, 10 Oct 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर ढाई लाख का माल समेट ले गई विवाहिता
बहजोई। परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर विवाहिता नकदी व जेवर समेत करीब ढाई लाख रुपये का जेवर समेटकर ले गई। पति समेत परिजनों ने थाना पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पति ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के नई बस्ती निवासी एक युवक की शादी करीब चार वर्ष पहले थाना क्षेत्र के गांव टिकटा निवासी एक युवती से हुई थी। युवक ने बताया कि रविवार की शाम पत्नी समेत परिवार के सभी लोग खाना खाकर सही सलामत सोए थे। सुबह उसके किरायेदार ने उसे व परिजनों को जगाया तो उसे अर्द्धबेहोशी का अहसास होने लगा। परिजनों का भी यही हाल था। कुछ देर बाद जब कुछ ठीक-ठाक हुआ तो देखा कि सभी परिजन मौजूद थे, लेकिन उसकी पत्नी घर में नदारद थी। पूरा घर छान मारा, पड़ोस में भी देखा, यहां तक कि पूरे मोहल्ले व रिश्तेदारियों में भी जानकारी ली, लेकिन पत्नी का कुछ भी पता नहीं चला। इस बीच सामने आया कि घर से करीब 62 हजार रुपये की नकदी व डेढ़ लाख रुपये के सोने के जेवर व 25 हजार रुपये के चांदी के जेवर भी गायब थे। युवक के मुताबिक अभी हाल ही में बिजली का बिल जमा करने के लिए मैंथा तेल बेचकर 62 हजार रुपये इकट्ठा किए थे। उसकी पत्नी नकदी समेत सोने व चांदी के जेवर ले कर चली गई। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही विवाहिता ससुराल में कम मायके में अधिक रहती थी। 11 सितंबर को ही उसे बुलाकर ससुराल लाए थे। पुलिस के मुताबिक पूरे मामले की जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed