फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   टांडा में सर्वे करने गयी पालिका टीम के साथ गाली गलोच

टांडा में सर्वे करने गयी पालिका टीम के साथ गाली गलोच

Sat, 08 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
टांडा में सर्वे करने गयी पालिका टीम के साथ गाली गलोच
टांडा। नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का सर्वे करने पहुंची नगर पालिका कर्मचारियों की टीम से एक व्यक्ति ने गाली गलोज की। जिसके विरोध में आए पालिका के समस्त कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की और मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में पालिका अधिशासी अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है। वहीं पुलिस ने मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

नगर में 31 अगस्त से नगर पालिका परिषद टांडा की सीमा के अंदर प्रधानमंत्री योजना (शहरी) का सर्वेक्षण कार्य पालिका द्वारा कराया जा रहा है। इस कार्य को पालिकाध्यक्ष महनाज जहां ने पालिका कर्मचारी पंजीराम और राकेश कुमार को सौंपा था। संबंधित कर्मचारी कर्मी 5 और 6 सितंबर को नगर की जमा मस्जिद के पीछे स्थित मोहल्ला सेंटाखेड़ा में सर्वे करने पहुंचे। सर्वे करने पहुंचे पालिका कर्मचारियों को देख मोहल्ला सेंटाखेड़ा एक निवासी ने कर्मचारियों से गाली गलोज करनी शुरू कर दी तथा फोन पर भी आरोपी ने धमकाया। जिसके बाद सर्वे का कार्य छोड़ कर्मचारी पालिका पहुंचे। कर्मचारियों ने पालिका पहुंचकर अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार राणा और पालिका अध्यक्ष महनाज जहां को घटना से अवगत कराया। इस बात का अन्य कर्मचारियों को पता चलने पर सभी कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर हड़ताल की चेतावनी दी। जिसके बाद अधिशासी अधिकारी ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि पालिका कर्मचारियों का अपमान किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ दो दिन के भीतर कार्यवाही नहीं की गई तो पालिका कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। वहीं कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि मामले कि रिपोर्ट दर्ज कि जा रही है जांच कर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही कि जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed