फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बाइक सवार युवकों ने हमलाकर दुकानदार से लूटे बारह हजार

बाइक सवार युवकों ने हमलाकर दुकानदार से लूटे बारह हजार

Tue, 17 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने हमलाकर दुकानदार से लूटे बारह हजार
कांठ। बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने दुकानदार पर हमलाकर नोटों का थैला लूट लिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दो युवकों को बाइक सहित पकड़ लिया। एक युवक के पास से तमंचा भी मिला है। ग्रामीणों ने धुनाई के बाद दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज करते हुए दोनों युवकों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

छजलैट क्षेत्र के गांव लदावली का रहने वाला देवेंद्र सिंह गांव में ही हाईवे किनारे रेडिमेड कपड़ों के साथ ही कास्मेटिक की दुकान है। रविवार की रात आठ बजे वह दुकान बंद कर रहा था। तभी कई बाइकों से आए सात आठ युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। उसके हाथ से नोटों का थैला लूट लिया। विरोध किया तो हमलावरों ने तमंचे की वट व सरिया से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। जिससे देवेंद्र सिंह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास घरों से ग्रामीण निकल आए। उन्हें देखकर बाइक सवार हमलावर भागने लगे। लेकिन ग्रामीणों ने एक बाइक को घेरकर गिरा लिया। ग्रामीणों को इनके पास से तमंचा और कारतूस भी मिला। धुनाई के करने के बाद ग्रामीण दोनों युवकों को थाने लाए। पकड़े युवकों ने अपने नाम शशिकांत शर्मा, संजीव पाल निवासी भीकनपुर छजलैट बताए हैं। पुलिस ने देवेंद्र सिंह की तहरीर पर दोनों के खिलाफ लूट व अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर ली। सोमवार को दोनों युवकों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed