फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कार्यकारिणी : हाउस टैक्स में राहत, अब 25 प्रतिशत बढ़ा के जमा होगा

कार्यकारिणी : हाउस टैक्स में राहत, अब 25 प्रतिशत बढ़ा के जमा होगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
कार्यकारिणी : हाउस टैक्स में राहत, अब 25 प्रतिशत बढ़ा के जमा होगा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पूर्व के हाउस टैक्स को 25 फीसदी बढ़ाकर जमा कराने की सहमति नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में हुई। करीब ढाई घंटे तक चली बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने शिकायत की कि कर्मचारियों ने मनमाना टैक्स थोप दिया है। किसी का टैक्स कम कर दिया तो किसी पर तीन सौ गुना तक टैक्स वसूलने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। इस टैक्स में संशोधन का अनुरोध किया गया। महापौर विनोद अग्रवाल ने बीच का रास्ता निकालते हुए कहा कि नागरिक पूर्व में जमा किए गए टैक्स की धनराशि में 25 फीसदी बढ़ाकर 31 मार्च तक स्वत: कर निर्धारण प्रक्रिया के तहत जमा कर दें। उनकी ओर से स्वत: जमा किए गए टैक्स पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर स्वीकार कर लिया जाएगा। इस पर नगर आयुक्त ने भी सहमति व्यक्त की।
नगर निगम के पीलीकोठी स्थित कार्यालय में महापौर विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें इस वित्तीय वर्ष के पुनरीक्षित और अगले वित्तीय वर्ष के प्रस्तावित मुख्य बजट पर चर्चा होनी थी। सदस्यों को बजट की प्रतिलिपि भी दे दी गईं लेकिन छह सदस्यों के रिटायर होने के कारण कोरम पूरा नहीं हो सका और अगली बैठक तक चर्चा टाल दी गई । नगर आयुक्त ने कहा कि कार्यकाल पूरा होने के कारण छह सदस्यों की आज विदाई हो गई है। छह अन्य सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया एक मार्च को अपनाई जाएगी। उसी के बाद बैठक आयोजित कर बजट पर चर्चा भी होगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजय चौहान के समक्ष कार्यकारिणी सदस्यों ने कर्मचारियों की शिकायतें कीं। सदस्यों ने आरोप लगाया कि कई महीने से विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। निर्माण भी रुका हुआ है, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी नहीं हुई है। सदस्यों ने कई महीने पुराने ठेकेदार, जेई और सदस्य के बीच विवाद के मामले में निर्माण विभाग से 28 फरवरी को रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मुद्दे भी उठे बैठक में
आधी अधूरी स्ट्रीट लाइट लगाई
हर वार्ड में पांच लाख के स्थान पर आधी कीमत की स्ट्रीट लाइट लगाने के आरोप सदस्यों ने लगाए। इस मामले में मेयर विनोद अग्रवाल ने प्रकाश विभाग से जवाब तलब किया है। साथ ही लाइट लगाने के लिए सात दिन का समय दिया है। ठेकेदारों को भुगतान नहीं होने के मुद्दे पर नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग से जवाब मांगा है।

सड़कों की मरम्मत को तीन दिन की मोहलत
पिछली कार्यकारिणी की बैठक में सड़कों के गड्ढों की लिस्ट पार्षदों ने निर्माण विभाग को सौंपी थी। लेकिन उनकी मरमत नहीं हुई। इस बारे में एक्सईएन बिजेंद्र कुमार बैठक के दौरान जवाब नहीं दे सके। नगर आयुक्त संजय चौहान ने कहा कि अगली मीटिंग तक अधूरे काम पूरे हो जाए। जो काम पूरे न हों उनकी रिपोर्ट भी तर्क के साथ पेश करें। सदस्यों ने कहा कि सड़कों का निर्माण न होने के कारण शहर में जगह जगह जल भराव की स्थिति बनी हुई है।

25 लाख से जामा मस्जिद पार्क का होगा सौंदर्यीकरण
जामा मस्जिद पार्क का सौंदर्यीकरण 25 लाख रुपये से कराया जाएगा। इसमें बाउंड्रीवाल का निर्माण, फव्वारा, लोगों के टहलने के लिए रास्ता, झूले आदि का प्रस्ताव शामिल है।

इन सदस्यों का कार्यकाल पूरा
अधिकारियों ने बताया कि सपा के नसीम, कांग्रेस की आफरीन, बसपा की शीरी गुल, भाजपा के देश रतन, हीरा भारती और चंद्रशेखर का कार्यकारिणी से कार्यकाल पूरा हो गया है। अब नये सदस्यों के चुनाव के लिए पहली मार्च को निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।


कार्यकारिणी पूरी होने पर पेश होगा बजट
वित्तीय वर्ष 2019-20 के मूल बजट को पेश करने के लिए अगली बैठक का इंतजार करना होगा। दरअसल, कार्यकारिणी के छह सदस्यों के चयन के बाद कोरम पूरा होगा। अधूरे कोरम के कारण बजट पर चर्चा नहीं हो सकी । अगली मीटिंग में सदस्यों के चुनाव के बाद बजट पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed