फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   फेसबुक पर लवर ब्वॉय पर दिमाग में भरा था ‘जहर’

फेसबुक पर लवर ब्वॉय पर दिमाग में भरा था ‘जहर’

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर लवर ब्वॉय पर दिमाग में भरा था ‘जहर’
मुरादाबाद।
विज्ञापन

देशद्रोह के मुकदमे में नामजद कश्मीर के अनंतनाग निवासी युवक रफी फारुख के फेसबुक से काफी सनसनीखेज जानकारियां मिली हैं। फेसबुक पर लवर ब्वॉय की छवि बना रखी थी। यहां तक कि उसने अपना नाम रफी फारुख के अलावा रैफ फारुख और निकनेम सोनू भी लिख रखा है। लेकिन इसके इतर उसके दिमाग में देशविरोधी जहर उबल रहा था। लंबे समय से देश विरोधी पोस्ट को लाइक और शेयर करने के बावजूद किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया।
एमआईटी में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग (थर्ड ईयर) के कश्मीर के अनंतनाग निवासी रफी फारुख के खिलाफ भाजयुमो के शहर उपाध्यक्ष रोहिताश कुमार ने थाना सिविल लाइंस में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया है। इस पर आरोप है कि फार्मेसी के छात्र मुजस्सम गनी के साथ मिलकर व्हाट्सएप स्टेटस पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा था। एफआईआर होने के बाद से वह गायब है। उसी के बाद फारुख की फेसबुक को देखा गया तो कई सनसनीखेज जानकारियां सामने आईं हैं।
विज्ञापन

रफी फारूख 2013 से फेसबुक पर सक्रिय हुआ है। फेसबुक पर उसकी शुरुआत लवर ब्वॉय के रूप में हुई थी। वह रोमांस के उपन्यास पढ़ता है। धीरे-धीरे इसकी मानसिकता जाहिर होने लगी। भले ही यह मुरादाबाद के एमआईटी से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक कर रहा है, लेकिन इसके जेहन में कश्मीर की आजादी के खयाल ही पनप रहे थे। इसकी पोस्ट बताती है कि यह भारतीय जवानों से नफरत करता है। सेना की आलोचना करते हुए वहां सेना की ओर से की जा रही कार्रवाई को नरसंहार का नाम दिया है। महबूबा मुफ्ती के भाजपा से अलग होने पर उसका समर्थन भी किया है। वह पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का फैन भी है। उसकी पसंद पाकिस्तानी म्यूजिक और पाक टीवी भी है। लेकिन भारतीय फिल्म स्टार सलमान का भी प्रशंसक है और थ्री ईडियट फिल्म में आमिर खान के पोस्टर को भी शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशद्रोह के मुकदमे में आरोपी फारुख ने भारत से पहले कश्मीर की क्रिकेट टीम के अंतर्राष्ट्रीय स्तर की टीम होने की बात कही है। वह कश्मीर को अलग दर्जा देने का हिमायती है। कश्मीरी के अलावा फ्रेंच, उर्दू और अंग्रेजी भाषा को पढ़ और लिख भी सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed