फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   होटल संचालक के घर डकैती, पत्नी को पीटा

होटल संचालक के घर डकैती, पत्नी को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
होटल संचालक के घर डकैती, पत्नी को पीटा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार रात को करीब छह बदमाशों ने होटल संचालक के घर डाका डाला। बदमाशों ने डकैती का विरोध करने पर होटल संचालक की पत्नी को बंधक बना लिया और दुर्व्यवहार किया। तमंचे की बट से पीटे जाने के कारण वह बेहोश हो गई। इसके बाद डकैत घर के अंदर से दो लाख के जेवर और 84 हजार की नकदी लूट ले गए। वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस को डकैतों के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने इस मामले में लूट की एफआईआर दर्ज की है।

होटल संचालक ओमप्रकाश ने बताया कि वारदात रविवार रात करीब 11 बजे हुई। उस वक्त घर पर उनकी पत्नी गुड्डी, दो बेटियां अनुष्का, चांदनी और दो धेवते रितिक, निशांत मौजूद थे। होटल संचालक और परिवार के अन्य सदस्य छजलैट में कांठ रोड स्थित होटल पर थे। इस दौरान छत के रास्ते करीब छह बदमाश दो मंजिला मकान की पहली मंजिल पर आ गए। वहां बने दो कमरों में उन्होंने चोरी की वारदात की। उस वक्त होटल संचालक की पत्नी गुड्डी और घर में मौजूद बच्चे भूतल पर बने कमरों में सो रहे थे। खटपट की आवाज होने पर उनकी नींद खुली तो वह बदमाशों से बचने के लिए घर से बाहर की ओर भागे। चाराें बच्चे घर से बाहर निकल गए थे लेकिन होटल संचालक की पत्नी को बदमाशों ने पकड़ लिया। उनको कमरे के अंदर ले जाकर उनकी ही साड़ी से बांध दिया। मुख्य दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया गया। जिससे कि बच्चे घर के अंदर नहीं आ सके। उन्होंने शोर मचाया लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। होटल संचालक की पत्नी से बदमाशों ने घर में रखी नकदी और जेवर के बारे में जानकारी मांगी, इंकार करने पर तमंचे की बट से पीटा। दुर्व्यवहार किया तो वह बेहोश हो गई। बदमाश घर के अंदर रखे करीब 85 हजार रुपये और दो लाख के जेवर लूटकर भाग गए। बच्चों ने आधा किलोमीटर दूर स्थित रिश्तेदारों के घर जाकर जानकारी दी तो वह घर आए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीआरवी की टीम ने रात को घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। सुबह दोबारा पुलिस की टीम जानकारी करने के लिए पहुंची। एसएचओ मूंढापांडे अजय गौतम ने बताया कि घर के अंदर चार बदमाशों को गुड्डी ने देखा है। उन्होंने चार बदमाशों द्वारा लूटपाट किए जाने की शिकायत की है। जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed