फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pickup truck loaded with illegal wood seized in Thainsar; FIR registered against two individuals.

Mandi News: ठैंसर में अवैध लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी, दो पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 09 Oct 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck loaded with illegal wood seized in Thainsar; FIR registered against two individuals.
नाके पर वन विभाग की टीम को देखकर चालक और साथी वाहन छोड़कर भागे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। मगरू वन रेंज में अवैध वन कटान और लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने ठैंसर में देवदार और कैल की लकड़ी से लदी पिकअप जब्त की है। नाके पर टीम को देखकर चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मगरू के रेंज ऑफिसर हेमराज की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने ठैंसर सड़क पर बीते बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे नाका लगाया था। इसी दौरान लकड़ी से भरी पिकअप जीप वहां पहुंची। टीम को देखकर चालक और उसका साथी पिकअप मौके पर छोड़कर भाग गए। तलाशी लेने पर पिकअप से चिरान की गई देवदार और कैल की लकड़ी के 94 नग बरामद हुए। इनमें तख्ते, दरवाजे और कड़ियां शामिल हैं। वन विभाग ने लकड़ी की अनुमानित कीमत 1,25,675 रुपये आंकी है। वन परिक्षेत्र अधिकारी की शिकायत पर जंजैहली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पिकअप और लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए वीरवार को थाने तलब किया है। वाहन छतरी के दधौण गांव के एक व्यक्ति का है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed