फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Traders staged a protest by shutting down their shops in opposition to the assault.

Ghazipur News: मारपीट के विरोध में दुकानों को बंद करके व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 09 Oct 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Traders staged a protest by shutting down their shops in opposition to the assault.
जंगीपुर थाना में धरना प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद
भड़सर। जंगीपुर मंडी के पास बृहस्पतिवार को राशन के थोक विक्रेता के साथ मारपीट की गई। इसकी सूचना मिलते ही व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अपनी दुकानों को बंद करके विरोध जताया। साथ ही नारेबाजी करते हुए लामबंद होकर जंगीपुर थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन किए। उनका प्रदर्शन बृहस्पतिवार को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक तीन घंटे चला। व्यापारियों के गुस्से को देखते हुए पुलिस की ओर से तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जंगीपुर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि महेश चंद्र गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि वह नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 के निवासी हैं। सुबह 10 बजे वह अपने दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान तारनपुर निवासी राजू सिंह, काजू सिंह और बुलेट सिंह वहां पहुंचे। स्टोर के पास खड़े वाहन को लेकर तीनों गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में महेश चंद्र गुप्ता घायल हो गए। उनके गिरने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्र हो गए। व्यापारियों ने बाजार की दुकानें बंद कर सड़क पर उतरते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर व्यापारियों को शांत कराया। उधर, व्यापारी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन में लालजी गुप्ता, छात्र नेता अमरजीत यादव, रामप्रकाश गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, श्यामबल्ली मद्धेशिया, पवनसुत गुप्ता, अनीस गुप्ता, अनुराग गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed