फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बेवसाइट पर शॉपिंग साइट बनाकर ठग लिए 2.13 लाख रुपये

बेवसाइट पर शॉपिंग साइट बनाकर ठग लिए 2.13 लाख रुपये

Mon, 11 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
बेवसाइट पर शॉपिंग साइट बनाकर ठग लिए 2.13 लाख रुपये
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एलाइट इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के नाम से ऑनलाइन शॉपिंग साइट बनाकर लोगों से लाखों रुपये ठगने का आरोप है। एक व्यक्ति की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में सेल्स मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि शिकायतकर्ता से 2.13 लाख रुपये ठग लिए गए हैं।

दीनदयाल नगर निवासी विक्रम नागपाल ने बताया कि इंटरनेट का इस्तेमाल करने के वक्त उन्होंने एक वेबसाइट पर एलाइट इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड नाम से ऑनलाइन शॉपिंग साइट देखी। जिस पर उन्हें सस्ते दाम पर बिक रहा आई फोन सेवन पंसद आ गया। इस ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी की ओर से सेल्स मैनेजर सारासम रेड्डी संतोष ने एक मैसेज विक्रम के मोबाइल पर भेजा और कंपनी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके बाद आई फोन सेवन की कीमत 33 हजार रुपये बताई गई, रकम को बैंक अकाउंट में मंगाया गया। 36 घंटे के भीतर पार्सल में मोबाइल घर पहुंचने का आश्वासन दिया लेकिन पार्र्सल घर नहीं पहुंचा। इसके बाद शिकायत की तो पता चला कि दो और मोबाइल खरीदने पडे़ंगे तो तीनों मोबाइल साथ में पहुंचा दिए जाएंगे। दो नए मोबाइल के लिए डेढ़ लाख रुपये जमा कराए जाने पर भी पार्सल नहीं आया। इसके बाद कंपनी के सेल्स मैनेजर से संपर्क किया गया तो उसने 30 हजार रुपये और जमा करवाए। पार्सल तब भी घर नहीं आया और कॉल करने पर बताया गया कि नेपाल में कस्टम आफिसर ने माल जब्त कर लिया है, 40 हजार रुपये की और मांग की गई। विक्रम को ठगी का अंदेशा हुआ तो पुलिस से शिकायत की। एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed