{"_id":"59e3b60d4f1c1b97678b5f3b","slug":"150809556715-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीड-","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लीड-
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार से घर लौटते समय युवक को मारी गोली, रेफर
परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती, पुलिस पहुंची
पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद व दो अज्ञात पर एफआइआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बहजोई। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात बाजार से घर लौटते समय युवक को गोली मार दी गई। आनन-फानन परिजनों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना गांव बल्लमपुर के निकट की है।
शनिवार को थाना क्षेत्र के गांव बल्लमपुर निवासी करीब 25 वर्षीय युवक यशपाल पुत्र रामकुमर बाइक पर सवार होकर बाजार से अपने गांव वापस लौट रहा था। रात साढ़े नौ बजे करीब जैसे ही उसकी बाइक गांव के निकट पहुंची, अचानक कुछ लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि उन लोगों ने उसे गाली-गलौज करते हुए गोली मार दी। गोली उसके बांयी जांघ में लगी। जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे निजी वाहन से रात पौने ग्यारह बजे करीब थाना लाए। यहां से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाल ब्रजमोहन गिरि भी जानकारी मिलने पर अस्पताल में पहुंच गए। यहां कोतवाल ने घायल समेत उसके माता-पिता से घटना की जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि यशपाल की तहरीर के आधार पर गांव के ही चंद्रकेश पुत्र ब्रजलाल, संजू व सतीश पुत्रगण बिजेंद्रपाल व श्यौराज पुत्र रामलाल समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।