{"_id":"59594e5b4f1c1b014c8b46bd","slug":"14990250378-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीड-","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लीड-
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज न दिखाई दिया तो रूठ कर भागा दूल्हा, बाराती भी खिसके
बाराती भी आए, मुश्किल में पड़े दुल्हन के परिजन थाने पहुंचे
कोतवाल ने दूल्हा पक्ष को बुलाया थाने, जानकारी ली
दोनों पक्ष लगा रहे एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप, जुटी लोगों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
बहजोई। विवाह समारोह में खेत लग्न के समय दहेज का सामान दिखाई न दिया तो दूल्हा रूठ कर भाग गया। बाराती भी पीछे-पीछे आ गए। मुश्किल में पड़े दुल्हन के परिजनों ने थाने की राह पकड़ी और पुलिस को पूरा मामला बताया। कोतवाल ने दूल्हा पक्ष को थाने बुलाया और पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे। इस बीच थाने में लोगों की खासी भीड़ जुटी रही।
थाना क्षेत्र के एक गांव ग्रामीण ने अपनी बेटी का विवाह पास ही गांव धनारी के युवक से तय किया था। तय तिथि पर रविवार को दोपहर 12 बजे करीब दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के गांव पहुंच गया। दुल्हन पक्ष के मुताबिक खेत लग्न का समय था। अचानक दूल्हा रूठ गया और लग्न से उठ कर चला गया। आरोप है कि जानकारी लेने पर सामने आया कि दूल्हे का कहना था कि दहेज का सामान तो दिखाई ही नहीं दे रहा। इस पर विवाह समारोह रुक गया और दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हा व उसके परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास करने लगे। न मानने पर दुल्हन पक्ष के लोग थाने पहुंच गए और पुलिस को पूरा मामला बताया। कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने दूल्हे पक्ष को थाने बुलाया। तो दूल्हे का कहना था कि पहले दुल्हन पक्ष के लोगों ने यह कहते हुए अभद्रता की कि बारात चढ़त के लिए रंगशाला तो लाए नहीं हो। आरोप है कि दुल्हन पक्ष के लोग हाथापाई पर भी उतारू हो गए। कोतवाल ने दोनों पक्षों को आपस में बातचीत कर मामले को निपटाने की बात कही। वहीं दुल्हन पक्ष के लोगों ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि दहेज तो पास के एक कमरे में रखा था। दूल्हे पक्ष के लोगों को दहेज का सामान दिखाई नहीं दिया और दूल्हा लग्न को छोड़कर आ गया।