फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पुलिस-

पुलिस-

Mon, 03 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
पुलिस-
अब दूल्हा दुल्हन को शादी के लिए करना होगा तीन साल का इंतजार
विज्ञापन

जुनावई/चंदौसी।
आखिरकार, पुलिस ने नाबालिग दूल्हा दुल्हन की शादी रुकवा दी गई। तय किया गया कि अब दूल्हा दुल्हन को शादी के लिए कम से कम तीन साल की प्रतीक्षा करनी होगी। इस पर दोनों पक्ष सहमत हो गए हैं।

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर निवासी कन्या पक्ष के कुंवरपाल सिंह ने बताया कि मैंने अपनी पुत्री की शादी धनारी थाना क्षेत्र के गांव भइयांपुर में ओमकार के बेटे धर्मेंद्र के साथ तय की थी। 27 जून को लगुन चढ़ाई। उसी दौरान गढ़ा गांव के मुकेश ने धर्मेंद्र से अपनी साली का रिश्ता तय होने को लेकर नाखुश था। इसलिए मुकेश ने पुलिस को सूचना दे दी थी कि नाबालिग की शादी हो रही है। शादी एक जुलाई को थी। गुन्नौर थाना पुलिस ने सख्ती के साथ शादी रोकने को कह दिया। दुल्हन के पिता को थाने में बुला लिया गया। फिर भी प्रयास किया गया कि शादी हो जाए लेकिन पुलिस की सक्रियता से शादी नहीं हो पाए, क्योंकि अभिलेखों के अनुसार दूल्हा धमेंद्र की उम्र 15 वर्ष व दुल्हन नीरज कुमारी की उम्र 16 वर्ष, यानी दोनों ही नाबालिग थे। शादी की तैयारियां धरी रह गई। निमंत्रण पाकर पहुंचे, सभी मेहमान वापस चले गए। बाद में नाते रिश्तेदारों के बैठकर तय किया गया कि दोनों की शादी अब दोनों के बालिग होने पर यानी तीन साल बाद की जाएगी। पतरिया चौकी प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया गुन्नौर के पुलिस क्षेत्राधिकारी के आदेश पर नाबालिगों की शादी को रुकवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed