फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हसीना पारकर की तर्ज पर अलका ने खड़ा किया साम्राज्य

हसीना पारकर की तर्ज पर अलका ने खड़ा किया साम्राज्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
हसीना पारकर की तर्ज पर अलका ने खड़ा किया साम्राज्य
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अंडर वर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहीम की बहन हसीना पारकर की तर्ज पर सपा नेत्री अलका दुबे ने भी अपना साम्राज्य खड़ा किया। आरोप है कि वह सुपारी लेकर हत्या कराने से लेकर मकानों पर कब्जे और किराएदारों से मकानों को खाली कराने के भी रुपये वसूलती थी। चौकी से लेकर थाने तक अलका ने अच्छी खासी पकड़ बना ली थी। ड्राइवर पति को छोड़कर उसने चंद दिनों में ही सब कुछ इकट्ठा कर लिया।
अलका ने दो साल पहले सिविल लाइंस थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी थी। पुलिस का दावा है इस केस में समझौता के नाम पर अलका ने मोटी रकम वसूली थी। रामगंगा विहार में ही कार सवार युवकों के साथ मारपीट कराने में भी महिला का नाम सामने आया था। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि कहीं अलका ने किसी और की तो सुपारी नहीं ली है। अलका की संपत्ति कभी जांच की जाएगी। उसने इतनी संपत्ति कैसे जुटाई है। सूत्रों का दावा है सपा सरकार में लोग सपा नेत्री के पास अपने प्रार्थना पत्र लेकर जाते थे। वह फोन कर उलटे सीधे काम भी कराती थी।
विज्ञापन


थाने से विकास को छुड़ा ले गई थी अलका
मुरादाबाद। आरटीआई कार्यकर्ता कासिम की हत्या करने वाले विकास चौधरी को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज होने के दो बार ही पकड़ लिया था। कासिम की कॉल डिटेल में अंतिम कॉल विकास की थी। इसके अलावा अकबर किले के पास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में विकास और कासिम को एक साथ देखा गया था। इतने पुख्ता सबूत होने के बावजूद भी अलका थाने पहुंची और विकास को छुड़ाकर ले गई थी। कासिम के परिजनाें ने इस पर नाराजगी जताई और वह एसएसपी से मिले। एसएसपी के आदेश पर इस मामले में दोबारा पुलिस ने मेहनत की और विकास को पकड़ा। परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की धमकी दी थी। तब जाकर पुलिस हरकत में आई। वरना केस ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी और नेता भी अलका के फेसबुक फ्रेंड्स
मुरादाबाद। सपा नेत्री अलका दुबे के फेसबुक फेंड्स लिस्ट में इंस्पेक्टर, दरोगा से लेकर नेता भी शामिल है। सपा नेताओं के साथ ही दूसरी पार्टियों के नाम भी जुड़े हैं। अलका दुबे के पकड़े जाने के बाद कई लोगों ने अलका को भेज मैसेज डीलिट कर दिए हैं। अलका ने फेसबुक पर पांच आईडी बना रखी है। एक फेसबुक आईडी पर उसने खुद को प्रापर्टी डीलर लिख रखा है।


विकास की गिरफ्तारी के बाद सामान बटोर फरार हो गई थी अलका
मुरादाबाद। हत्यारोपी विकास की गिरफ्तारी के बाद अलका दुबे ने रामगंगा विहार स्थित अपने मकान से दो युवकों को भेजकर मकान से सामान दूसरी जगह शिफ्ट करा दिया था। वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed