{"_id":"5c0837f3bdec2241595baa69","slug":"141544042483-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस टाफी फैक्ट्री सील, 250 किलो टाफी जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना लाइसेंस टाफी फैक्ट्री सील, 250 किलो टाफी जब्त
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को भी तीन जगहों पर छापामारी कर खाद्य सामग्री के सात नमूने भरे। टीम ने शराफत नगर में एक आवासीय परिसर में संचालित टॉफी बनाने वाली फैक्ट्री को सीज कर 250 किलो टॉफी जब्त कर ली।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव वर्मा ने हरथला स्थित शराफत नगर में रविंद्र कुमार के घर छापा मारा। रविंद्र के घर में बिना लाइसेंस टॉफी की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। टॉफी में कलर की मात्रा अधिक पाई गई और तीन नमूने भरे गए। फैक्ट्री संचालक को हिदायत दी कि लाइसेंस लेने के बाद भी सील खोली जाएगी। सील तोड़ने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीप्रकाश और राजीव वर्मा की टीम ने दीनदयाल नगर में बीएसएम बेकर्स से चीज और गार्लिक डिप के नमूने लिए। बेकर्स के यहां लाइसेंस शर्तों के मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है। राजीव वर्मा और धीरज कुमार की टीम ने राम गंगा विहार स्थित फेस दो में बांबे टाउन रेस्टोरेंट में छापामारी की। रेस्टोरेंट से सॉस एवं प्यूरी के नमूने लिए गए। बांबे रेस्टोरेंट कर रसोई में काफी गंदगी मिली। फ्रिज में वेज और नानवेज का भंडारण एक साथ किया गया था। लाइसेंस शर्तों के मानकों का उल्लंघन पर रेस्टोरेंट संचालक को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत नोटिस भेजा है।