{"_id":"5c019da8bdec2241b30273ad","slug":"141543609768-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी हड़ताल की कोशिश, आटो किए जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे दिन भी हड़ताल की कोशिश, आटो किए जब्त
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
जोन व्यवस्था लागू होने के विरोध में शुक्रवार को भी पचास फीसदी आटो सड़कों पर नहीं चले। कुछ आटो पर लाउडस्पीकर लगाकर आटो चालकों को हड़ताल में शामिल होने के लिए कहा गया। गलशहीद, स्टेशन रोड, कटघर में जगह जगह सवारियों को रोककर आटो से नीचे उतारा गया। जिसके विरोध में हंगामा भी हुआ।
हंगामे के कारण सुबह ही अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। एसपी यातायात सतीश चंद्र खुद ही आटो चालकों पर कार्रवाई के लिए सड़क पर आ गए। डबल फाटक पर जाकर उन्होंने गलशहीद और कटघर पुलिस को बुलाया और हड़ताल की की कोशिश कर रहे चालकों को आटो सहित पकड़वाकर थाने भेज दिया। पुलिस की सख्ती के बाद आटो चालकों ने हंगामा बंद किया। कुछ आटो चालक हड़ताल पर चले गए तो कुछ चालक जोन के हिसाब से आटो चलाने लगे। एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि कानून का उल्लंघन करने पर 12 आटो चालक पकडे़ गए थे। जिनको मुचलके पर छोड़ दिया गया है। दोबारा से अगर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की गई तो रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुकदमे में आटो यूनियन के संरक्षक भाजपा नेता का भी नाम
मुरादाबाद। यातायात निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बृहस्पतिवार को कपूर कंपनी पर रोड जाम करने पर करीब डेढ़ सौ आटो चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इनमे आटो यूनियन वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक किशन लाल (पुलिस रिपोर्ट में तथाकथित अध्यक्ष) को भी नामजद किया गया है। किशनलाल ने बताया कि वह भाजपा अनूसचित जाति मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं। टीआई ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में लिखा है कि कपूर कंपनी पर आटो चालकों ने जाम किशनलाल के कहने पर ही लगाया था। उनके अलावा अजय, विक्की, पूरन लाल, विनोद कुमार, नौशाद, बिजेंद्र सैनी, राजवीर, फहीम, सलीम, आकाश, आसिफ, विकास, राजू व नासिर को भी आरोपी बनाया गया है। हालांकि, अभी इस मामले में पुलिस ने किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। उधर, किशनलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को आटो चालकों ने जो जाम लगाया था, उसमें उनकी भूमिका नहीं है। जब पुलिस ने आटो पकड़े तो आटो चालकों ने कपूर कंपनी पर जाम लगाकर विरोध किया।