फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रामलीला के दौरान हंगामा, रुका मंचन

रामलीला के दौरान हंगामा, रुका मंचन

Tue, 16 Oct 2018 02:01 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
रामलीला के दौरान हंगामा, रुका मंचन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पाकबड़ा में आदर्श रामलीला कमेटी के मंचन के दौरान सोमवार को कुछ लोगों ने उपद्रव करना शुरू कर दिया। जिस वजह से मंचन रोकना पड़ा। इस दौरान मारपीट भी हुई, एक युवक जख्मी हो गया है।

कमेटी के संचालक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मंचन के दौरान एक युवक के उपद्रव करने की सूचना मिलने पर पहंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। इस दौरान ही उसके पक्ष के कई लोग रामलीला मैदान पहुंच गए। उन्होंने मंच पर चढ़कर लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। इस वजह से रामलीला का मंचन करीब 20 मिनट तक रोकना पड़ गया। इस दौरान रामलीला परिसर में भोला पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हंगामे और मारपीट की सूचना पर एसएचओ पाकबड़ा गजेंद्र त्यागी ने तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हंगामा करने वालों के खिलाफ रामलीला कमेटी के संचालक ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed