{"_id":"5b734bc342c79207306ef42e","slug":"141534282691-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापौर को धमकी देने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महापौर को धमकी देने वाला गिरफ्तार
Updated Wed, 15 Aug 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
महापौर विनोद अग्रवाल को कॉल कर गोली मारने वाले आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पर महापौर ने भी थाने पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की और उसे हड़काया। बुधवार को आरोपी का चालान कर पुलिस उसे न्यायालय भेजेगी।
एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी विपुल रामगंगा विहार का रहने वाला है। वह नागपुर से बीटेक की पढ़ाई कर चुका है। मानसिक रूप से बीमार होने के कारण वह नौकरी नहीं करता है। आरोपी ने बताया कि वह मोहल्ले में सफाई न होने पर वह नाराज था। सफाई कर्मचारी की शिकायत करने के लिए महापौर को कॉल की थी। शिकायत करने पर महापौर नाराज हो गए तो उनको धमकी दे दी थी। आरोपी ने बताया कि महापौर का मोबाइल नंबर उसने एक विज्ञापन में देखा था। महापौर को धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए तीनों मोबाइल नंबर आरोपी के ही थे। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल भी बरामद कर लिया है।