फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   प्रेमी ने दिल्ली के होटल में हत्या कर रामगंगा में फेंकी थी आयशा की लाश

प्रेमी ने दिल्ली के होटल में हत्या कर रामगंगा में फेंकी थी आयशा की लाश

Fri, 01 Jun 2018 02:27 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी ने दिल्ली के होटल में हत्या कर रामगंगा में फेंकी थी आयशा की लाश
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एक माह पहले गला घोंटकर रामगंगा नदी में फेंक कर युवती की हत्या के मामले का दिल्ली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवती की पहचान दिल्ली में रहने वाली आयशा (22)के रूप में कर प्रेमी सहित दो लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने वारदात को दिल्ली के मधु विहार स्थित एक होटल में अंजाम दिया था, इसके बाद शव को कार में लाकर मुरादाबाद में फेंक दिया था।
23 अप्रैल को कटघर में रामगंगा पुल के नीचे एक युवती का शव पड़ा मिला था, जिसकी पहचान नहीं हो सकी थी। उसके हाथ पर आयशा लिखा था, जिसके आधार पर कटघर पुलिस उसकी पहचान में जुटी थी। मुरादाबाद सहित आसपास के जिलों के लोगों को युवती के शव के फोटो दिखाकर पहचान की अपील की गई थी लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई थी। पुलिस ने अंदेशा जताया था कि शव दूसरे राज्य की युवती का हो सकता है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कटघर संजय गर्ग ने बताया कि दिल्ली के जीटीबी नगर थाने से दो पुलिसकर्मी बृहस्पतिवार को मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने बताया कि दिल्ली के शाहदरा स्थित दिलशाद कालोनी में रहने वाली छात्रा आयशा अप्रैल माह से लापता है। मूूल रुप से उड़ीसा की रहने वाली आयशा के पिता आलेख शाहू ने दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में रहने वाले संजय के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आयशा को अगवा करने का आरोप है। संजय को हिरासत में लिया गया तो उसने बताया कि आयशा उसकी प्रेमिका था। कहासुनी होने पर उसने आयशा की हत्या कर दी है। वारदात को दिल्ली के शाहदरा स्थित विश्वास नगर निवासी दोस्त वरुण के साथ मिलकर मधु विहार के होटल में अंजाम दिया है। वह शव को कार में डालकर अपने साथी की मदद से मुरादाबाद लाए और रामगंगा नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने रामगंगा नदी में मिले युवती के शव के फोटो दिल्ली पुलिस को दिखाए तो उन्होंने शव की पहचान दिल्ली से लापता आयशा के रूप में की है। संजय और वरुण को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


185 किलोमीटर तक कार में शव लेकर घूमते
रहे हत्यारोपी, सोती रही दिल्ली और यूपी पुलिस
- दस थाने, डेढ़ दर्जन पुलिस चौकी, पुलिस पिकेट के सामने से गुजरे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। आयशा हत्याकांड का खुलासा होने के बाद हाईवे पर पुलिस की गश्त को लेकर एक बार फिर से सवाल खडे़ हुए हैं। दिल्ली के मधु विहार से मुरादाबाद तक दस से अधिक थाने और डेढ़ दर्जन से अधिक पुलिस चौकी के अलावा 25 से ज्यादा पुलिस पिकेट के सामने से हत्यारोपी कार में शव लेकर गुजरे लेकिन कहीं भी ने उनको नहीं पकड़ा । हाईवे पर गश्त के लिए लगाई गई पीआरवी भी उनको कहीं ट्रेस न कर सकीं थी। डेढ़ सौ किलोमीटर दूर से शव लाकर आरोपियाें ने मुरादाबाद में ठिकाने लगाया। दिल्ली और यूपी के गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा और मुरादाबाद पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।

ऐसा नहीं है कि यह पहला मामला है जब दूसरे जिले या राज्य में वारदात कर शव को मुरादाबाद में फेंका गया है। अमरोहा में रहने वाली युवती की हत्या कर उसके पति ने मुरादाबाद के रामगंगा नदी में लाकर फेंका था। हत्यारोपी पति ने खुलासा किया था कि दोस्त के साथ मिलकर वह पत्नी के शव को बाइक पर लेकर अमरोहा से मुरादाबाद आया था। अखबार में छपे समाचार को पढ़कर पड़ोसी को जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचित किया। उसी के बाद वारदात का खुलासा हो सका था। मुगलपुरा में एक युवती का शव रामगंगा नदी में एक साल पहले मिला था, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
........


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed