फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पति पत्नि के बीच मोबाइल बना झगड़े की जड़

पति पत्नि के बीच मोबाइल बना झगड़े की जड़

Sat, 07 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
पति पत्नि के बीच मोबाइल बना झगड़े की जड़
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शादी के डेढ़ वर्ष बाद ही पति पत्नी के बीच मोबाइल ने झगड़े शुरू करा दिए। झगड़ा इतना बड गया कि दोनों ही परिवारों का फैसला अदालत के माध्यम से कराया गया। जबकि दोनों ही पक्ष पढ़े लिखे और संभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

मामला संभल जिले के रहने वाले दंपती का है। युवक की शादी अब से करीब डेढ़ वर्ष साल हुई थी। दोनाें ही पति पत्नी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी कर रहे थे। पति का आरोप था कि उसकी पत्नी मोबाइल पर अपने माता पिता से बातें करती रहती है। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं मानी। पत्नी के घर वाले पारिवारिक जीवन में दखल करते हैं। जिससे दोनों के बीच दूरियां बढ़ रही हैं। इस बात को लेकर दोनों में आये दिन विवाद रहने लगा। युवक के माता पिता ने भी अपनी पुत्रवधु को समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों के बीच की दरार काफी बढ़ जाने के कारण समझौते नहीं हो सका और पत्नी ने अलग मकान लेकर रहना शुरू कर दिया। अपने पति व अन्य ससुराली जन के खिलाफ महिला थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसे समझौते के लिए कचहरी स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भेजा गया। जहां मिडिएटर राकेश जौहरी ने दोनों पक्षों को बुलाया और पति पत्नी को काफी समझाया। दोनों ने ही अपनी गलतियां स्वीकार की और माना कि विवाद की जड़ मोबाइल से चिपके रहना व बेवजह परिवार के अन्य सदस्यों का दांपत्य जीवन में दखल देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed