फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दुष्कर्म का बिरोध करने बाली बहन को जलाने के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई

दुष्कर्म का बिरोध करने बाली बहन को जलाने के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई

Sun, 17 Sep 2017 08:03 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का बिरोध करने बाली बहन को जलाने के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई
हल्द्वानी के लिए....
विज्ञापन


चचेरी बहन को जलाने का आरोपी भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
डिलारी (मुरादाबाद)।
दुष्कर्म का विरोध करने पर चचेरी बहन को मिटटी का तेल डालकर जलाने के आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। झुलसी पीड़ित युवती की हालत चिंता जनक बनी हुई है।
क्षेत्र के एक गांव में उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के महुआ खेड़ा गंज निवासी टोनी ने चचेरी बहन से दुष्कर्म का प्रयास किया था। इसका विरोध करने पर चचेरी बहन पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा दी थी। कोल्ड्रिंक लेकर घर पहुंची मां ने बेटी को आग की लपटों से घिरा देखकर शोर मचाया था। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवती पर कंबल डालकर आग बुझाई थी। मौका पाते ही टोनी बाइक स्टार्ट कर भाग गया था। बहन को जलाने में आरोपी टोनी भी आंशिक रूप से झुलस गया था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष केके दीक्षित ने बताया कि आरोपी को पुलिस चौकी जलाल पुर के पास गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जबकि पीड़िता की अस्पताल में हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed