फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बुजुर्ग महिला की मौत, हत्या का आरोप

बुजुर्ग महिला की मौत, हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की मौत, हत्या का आरोप
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मूंढापांडे में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद बृहस्पतिवार को उनके शव का अंतिम संस्कार करने के दौरान हंगामा हो गया। महिला के बेटे का आरोप है कि मां अपनी बेटी की ससुराल में रह रही थीं, उनकी मौत के बाद बेटे सहित अन्य रिश्तेदारों को जानकारी नहीं दी गई। इस मामले में उन्होंने मूंढापांडे पुलिस से जांच की मांग की है, जिससे की महिला की मौत की वजह का पता चले।

बरेली के मीरगंज के दीवना में रहने वाली राजकुमारी (84) मूंढापांडे में बेटी पुष्पा देवी पत्नी वीर सिंह के घर पर रह रही थीं। वीर सिंह ने बताया कि उनकी सास राजकुमारी की तबीयत खराब थी, जिस वजह से बुधवार को उनकी मौत हो गई। राजकुमारी के बेटे ज्ञान सिंह ने बताया कि उनके पिता सरकारी कर्मचारी थे, उनकी मौत के बाद मां राजकुमारी को पेंशन मिलती थी। बहन पुष्पा और जीजा वीर सिंह उनको बरेली से मुंढापांडे ले आए थे। अंदेशा है कि राजकुमारी की मौत की वजह बीमारी नहीं बल्कि कुछ और है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। एसएचओ मूंढापांडे अजय गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था, महिला का बेटा चाहता था कि वह मां को मुखाग्नि दे लेकिन महिला की बेटी इसके खिलाफ थी। इस वजह से विवाद हुआ था। तहरीर मिली है लेकिन इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed