फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कुंदरकी में 40 फिट ऊंची मीनार से गिरकर राजमिस्त्री की मौत, मजदूर गिरने से बाल बाल बचा-Cordination

कुंदरकी में 40 फिट ऊंची मीनार से गिरकर राजमिस्त्री की मौत, मजदूर गिरने से बाल बाल बचा-Cordination

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी में 40 फिट ऊंची मीनार से गिरकर राजमिस्त्री की मौत, मजदूर गिरने से बाल बाल बचा-Cordination
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

40 फिट ऊंची मीनार पर गुंबद का निर्माण करते वक्त पैड टूट गया, जिससे नीचे गिरक र राजमिस्त्री की मौत हो गई। मजदूर जख्मी हो गया है, उसने नीचे गिरते वक्त बल्ली पकड़ ली थी। हादसा बृहस्पतिवार दोपहर को कुंदरकी में हुआ है। राजमिस्त्री के घर कोहराम मच गया है।
कुंदरकी नगर के मौहल्ला ताकिया अरबशाह में इमरान अल्वी (28) राजमिस्त्री थे। मौहल्ले की मस्जिद में पहले से ही बनी हुई दो मीनारों के बीच में गुंबद का निर्माण कार्य मजदूर के साथ कर रहे थे। गुरूवार की दोपहर में करीब 40 फिट की ऊंचाई पर मीनारों के बीच गुंबद के निर्माण कार्य में जुटे इमरान और एक मजदूर कमजोर पाड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण लड़खड़ाते हुए गिरे। राजमिस्त्री मस्जिद के मुख्य गेट की सीढ़ियों से टकराते हुए जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए जबकि मजदूर के पैर में चोट लगी है। सिर और शरीर में गंभीर चोटें आने से घायल राजमिस्त्री इमरान अल्वी को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन कुछ घंटे के बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार शाम को इमरान का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। शव को देखने के लिए नगर की काफी भीड़ जमा हो गई। शव को देखकर परिजनों का रोकर बुरा हाल हाल था। उनको रिश्तेदार और सगे सम्बंधी ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन


तीन माह पहले ही हुई थी इमरान की शादी
कुंदरकी। नगर के मौहल्ला ताकिया अरबशाह में ताकिये वाली मस्जिद की मीनार से गिरकर जान गंवाने वाले राजमिस्त्री इमरान अल्वी की तीन माह पहले ही किछौछा शरीफ जिला अम्बेडकर नगर से शादी हुई थी। इमरान का शव घर पहुंचा तो उसकी पत्नी रेशमा में रोते बिलखते बदहवास हो उठी । इमरान पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। वह कुछ माह पहले सऊदी अरब में काम करके वापस लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाड़ कमजोर पड़ने से हुआ दर्दनाक हादसा
कुंदरकी। नगर के मौहल्ला ताकिया अरबशाह में ताकिये वाली मस्जिद में मीनारों के बीच में बन रहे गुम्बद का निर्माण कार्य करते समय 40 फिट की ऊंचाई से गिरे राजमिस्त्री इमरान अल्वी की मौत को लेकर चर्चा हो रही। बताते है कि पाड़ कमजोर हो जाने की वजह से राजमिस्त्री का संतुलन बिगड़ गया, जिस कारण वह नीचे गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed