फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बेकाबू रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार हार्डवेयर इंजीनियर मौत-Cordination

बेकाबू रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार हार्डवेयर इंजीनियर मौत-Cordination

Sun, 04 Nov 2018 03:08 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार हार्डवेयर इंजीनियर मौत-Cordination
संभल। कोतवाली क्षेत्र के संभल-चंदौसी मार्ग स्थित गांव फत्तेहपुरसराय में बेकाबू रोडवेज बस ने अमरोहा के बाइक सवार हार्डवेयर इंजीनियर को टक्कर मार दी। हादसे में इंजीनियर की मौत हो गई। हादसा देख कर दौड़े ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। रोडवेज चालक मौके से भाग गया था। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के मोहल्ला गश्तियान निवासी खुर्रम हसन (33) एक निजी कंपनी में हार्डवेयर इंजीनियर है। कंप्यूटर हाईवेयर की समस्या ठीक करने के लिए एक कॉल पर शनिवार को सुबह अपने घर से चंदौसी के लिए चला था। रास्ते में संभल-चंदौसी मार्ग पर फत्तेहपुर सराय के निकट चंदौसी से संभल की ओर जा रही एक रोडवेज बस ने सुबह साढ़े दस बजे के करीब बाइक सवार इंजीनियर को टक्कर मार दी। इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब कौशांबी डिपो की रोडवेज का चालक बस छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। यह बस बदायूं जिले के बिसौली से दिल्ली के लिए जा रही थी। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लिया है। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed