{"_id":"5bba6752867a556869452a89","slug":"121538942802-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में गोली मारकर खुद को उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर में गोली मारकर खुद को उड़ाया
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
मूंढापांडे के सिरसखेड़ा में रविवार दोपहर को मानसिक रूप से बीमार एक युवक ने बंदूक से खुद के सिर में गोली मार ली। इस वजह से उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि युवक ने बीमारी से परेशान होकर आत्मघाती उठाया है।
सिरसखेड़ा गांव में किसान आले हसन का परिवार रहता है। उनका बेटा अकबर अली (20) पांच साल से मानसिक रूप से बीमार है। उसका दिल्ली स्थित जीबी पंत अस्पताल मेें उपचार चल रहा था। परिवार वालों ने बताया कि रविवार दोपहर को अकबर की मां दवा लेने के लिए मुरादाबाद गई थी, पिता खेत पर थे। घर पर वह और उसकी बहन मंतसा (8) थी। मंतसा ने परिवार वालों को बताया कि भाई अकबर कमरे में बैठकर मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था। कुछ देर बाद वह उठकर दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गए। वहां से अचानक गोली चलने की आवाज आई तो वह खुद डर गई। मंतसा सहित आस पड़ोस के लोग गोली चलने की आवाज सुनकर दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गए तो वहां पर खून से लथपथ हालत में अकबर का शव पड़ा था, पास में ही बंदूक पड़ी थी। एसएचओ मूंढापांडे अजय गौतम ने बताया कि सिर में अकबर के सिर में गोली लगी है। मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार वालों ने बताया है कि बीमारी से परेशान होकर अकबर ने आत्महत्या की है, उन्होंने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।