फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

Mon, 11 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र में दुकान से सामान लेने गई आठ साल की बच्ची को रास्ते से अगवा कर एक कमरे में ले जाकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की गई। शोर मचाने पर आरोपी युवक किशोरी को छोड़कर भाग गया। रविवार को किशोरी और उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मझोला में रहने वाली बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उसकी बेटी देर शाम एक दुकान पर सर्फ लेने के लिए गई थी। वहां से वापस आते वक्त उसको साफात उर्फ मोनू (25) ने पकड़ लिया। बच्ची का मुंह भींचकर आरोपी उसे अपने साथ एक कमरे में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया। बच्ची ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी । महिला की तहरीर पर रविवार को मझोला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश, पॉक्सो एक्ट की एफआईआर दर्ज कर लिया। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि एक सूचना पर आरोपी को मझोला पुलिस ने पीर का बाजार से गिरफ्तार कर उसको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed