फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भगतपुर में पुलिस टीम के साथ मारपीट

भगतपुर में पुलिस टीम के साथ मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
भगतपुर में पुलिस टीम के साथ मारपीट
भगतपुर(मुरादाबाद)। भगतपुर थानाक्षेत्र के कलिया नगला गांव में मंगलवार रात ग्रामीणों ने पुलिस टीम के साथ मारपीट की। पुलिस एक युवती की सूचना पर गांव में पहुंची थी। पुलिस युवती से पूछताछ कर रही थी कि इसी दौरान लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को पीटना शुरू कर दी। घटना की जानकारी से थाने से पुलिस पहुंच गई और पुलिस को बचाया। इसके बाद चार आरोपी मौके से गिरफ्तार कर लिए गए है।
विज्ञापन

भगतपुर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार रात कलिया नगला गांव से एक युवती ने यूपी 100 पर सूचना दी कि उसे उसके परिजन मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलने पर यूपी 100 की पीआरवी पर तैनात पुलिस टीम गांव में पहुंची। पुलिस कर्मी युवती से पूछताछ कर रहे थे। युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक युवती से प्र्रेम करती है। उससे शादी करना चाहती है। लेकिन परिजन इसका विरोध कर रहे हैं। इसी दौरान युवती के परिजन व अन्य लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने पुलिस के सामने ही युवती को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने इसका विरोध किया तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। एक सिपाही ने इसकी सूचना भगतपुर पुलिस को दी। इसके बाद थाने से पुलिस पहुंच गई और यूपी 100 की टीम को बचाया। इसके बाद मौके यूसुफ, सुलेमान, शराफत और शाकिर को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हेड कांस्टेबल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed