फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   टाइपिंग में फेल हो रहे दरोगाजी

टाइपिंग में फेल हो रहे दरोगाजी

Mon, 03 Dec 2018 01:55 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
टाइपिंग में फेल हो रहे दरोगाजी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

यूपी पुलिस में सीसीटीएनएस के जरिए अब दरोगाओं को हाथ से लिखने के बजाय कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग कर केस डायरी काटनी होती है। यह व्यवस्था नए दरोगाओं के लिए तो ठीक है लेकिन रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुके दरोगाओं को कंप्यूटर पर टाइपिंग कर केस डायरी काटने में दिक्कत हो रही है।

ऐसे में केस डायरी के पर्च काटने के लिए अब दरोगाओं ने टाइपिंग के लिए नए तरीके ढूंढने शुरू कर दिए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मददगार उनके लिए एंड्रायड मोबाइल साबित हो रहे हैं। एंड्रायड मोबाइल में गूगल वॉइस टाइपिंग की मदद से दरोगाजी केस डायरी लिख रहे हैं। इसमें भी गलतियां हो रही हैं, उसे सुधारने के लिए वह थानों में तैनात कंप्यूटर आपरेटर की मदद ले रहे हैं। कंप्यूटर आपरेटर उन गलतियाें को सुधारते हैं, जिसके बाद केस डायरी के पर्चे सीसीटीएनएस पर अपलोड किए जा रहे हैं। कई दरोगा ऐसे भी हैं, जो केस डायरी के पर्चे काटने के लिए प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर की मदद ले रहे हैं। इसके बदले में उनको सुविधा शुल्क भी दे रहे हैं। एक दरोगाजी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वह एंड्रायड मोबाइल का इस्तेमाल कर पाते हैं। व्हाटसएप और फेसबुक पर अपनों की तस्वीरें देख लेते हैं, वीडियो कॉलिंग परिवार के लोग करते हैं तो उनसे बात कर लेते हैं। बड़ी मुश्किल से इतना कुछ तो वह अभी सीख पाए हैं। जब वह पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे तब न तो एंड्रायड मोबाइल था न ही उनको कंप्यूटर के बारे में ज्यादा जानकारी थी। ऐसे में अब नए नियम के तहत कंप्यूटर पर केस डायरी के पर्चे काटना तो उनके लिए मुमकिन नहीं है। प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर की मदद से वह केस डायरी के पर्चे कटवाते हैं। हाल ही में सिविल लाइन थाने में 16 प्रशिक्षु आईपीएस पहुंचे। वहां पर एडीजी सुनील कुमार गुप्ता और एसएसपी जे रविन्दर गौड के सामने ही दरोगाओं की परेशानी का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed