फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आयोग के अध्यक्ष ने रुकवाया सड़क पर बच्चों का खेल

आयोग के अध्यक्ष ने रुकवाया सड़क पर बच्चों का खेल

Mon, 12 Nov 2018 02:09 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
आयोग के अध्यक्ष ने रुकवाया सड़क पर बच्चों का खेल
मुरादाबाद। परिवार का खर्च चलाने के लिए दंपती ने अपने बच्चों की जिंदगी ही दांव पर लगा दी। वह सड़कों पर जगह जगह नट कला दिखाने के बहाने अपनी सात साल की बच्ची को छह फीट ऊंची रस्सी पर पैर रखकर चलवाते थे, अगर वह गिरती तो जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन

रविवार को कांठ रोड पर भी ऐसा होता देख राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता ने खेल को रुकवा दिया और पुलिस को बुलाकर बच्ची को थाने भिजवाया। सार्ड चाइल्ड लाइन प्रभारी श्रद्धा सिन्हा भी सूचना मिलने के बाद थाने पहुंचीं। बच्ची की मां भी थाने पहुंची और उसने दोबारा ऐसा न करने के लिए कहा है। वह कहने लगी कि बेटी को उसके सुपुर्द कर दिया जाए। वह दोबारा ऐसा नहीं करेगी। इसके बाद ही बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष ले जाया गया। जहां पर समिति के अध्यक्ष गुलजार अहमद ने बच्ची को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया है। बाल कल्याण समिति की सदस्य नीतू सक्सेना ने बताया कि बच्ची के परिवार वालों को चेतावनी दी गई है कि वह कमाई के लिए बच्ची की जिंदगी दांव पर न लगाएं। परिवार मूलरूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि वह लोग अब यहां से छत्तीसगढ़ चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed