{"_id":"5b578d3e4f1c1b47748b6bb4","slug":"11532464446-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रही किशोरी को किया अगवा, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सो रही किशोरी को किया अगवा, दुष्कर्म की आशंका
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाली दस साल की बच्ची को घर में सोते वक्त अगवा कर लिया गया। इस संबंध में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोपियों ने किशोरी को अगवानपुर पुलिस चौकी के पास छोड़ दिया है। परिवार वालों ने बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण कराने की मांग की है।
थानाक्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि रविवार रात को वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। सोमवार सुबह उठे तो देखा कि घर से दस साल की बच्ची लापता है। उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान उन्हें एक जानकार ने बताया कि बच्ची को सोमवार सुबह पौने छह बजे विक्की अपने साथ लेकर जा रहा था। इस सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी गई। मंगलवार सुबह बच्ची को अगवानपुर पुलिस चौकी के पास छोड़कर आरोपी भाग गए हैं। सूचना पर परिवार वाले पुलिस चौकी पहुंचे। आरोपी पक्ष से अगवानपुर पुलिस की सांठ गांठ का आरोप लगाया। सीओ सिविल लाइन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई। सीओ अपर्णा गुप्ता ने बताया कि बच्ची का डाक्टरी परीक्षण कराया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस ने की अभद्रता, एसएसपी से शिकायत
मुरादाबाद। पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि अगवानपुर पुलिस ने उनसे अभद्रता की है। उन पर एफआईआर दर्ज न कराने का भी दबाव बनाया गया है। इस संबंध में शिकायत करने के लिए मंगलवार रात को पीड़ित पक्ष के लोग एसएसपी आवास पहुंचे। आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।