फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने शिक्षक समेत तीन को लूटा

जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने शिक्षक समेत तीन को लूटा

Wed, 27 Sep 2017 01:55 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने शिक्षक समेत तीन को लूटा
रोडवेज बस में हुईं वारदातें, पीड़ित अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
जहरखुरानी गिरोह ने अलग-अलग रोडवेज बसों में शिक्षक समेत तीन लोगों को शिकार बना लिया। तीनों से करीब 13 हजार रुपये, चार मोबाइल और कपडे़ लूट ले गए। पीड़ितों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदायूं के बुझानी निवासी रिशिपाल (45) ने बताया कि वह नैनीताल के तल्ली फोकरी स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वह सिकंदराबाद डिपो की रोडवेज बस में बैठकर सोमवार देर रात को अपने घर आ रहे थे। बस में दो युवक उनके पास बैठे और जान पहचान कर ली। हनुमान मूर्ति के पास कोल्डड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और दो हजार रुपये, दो मोबाइल, कपड़ों से भरा एक बैग लूट लिया। दूसरी घटना, बरेली के जगतपुर निवासी महबूब (32) के साथ हुई। महबूब ने बताया कि वह दिल्ली से सोमवार रात वापस लौट रहे थे। गढ़मुक्तेश्वर के बाद रास्ते में दो युवकों ने बस में उनसे जान पहचान कर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उनसे छह हजार रुपये, मोबाइल और बैग लूट लिया। लखीमपुर खीरी के पलिया निवासी शत्रुघ्न ने बताया कि वह दिल्ली में पेंटर की नौकरी करते हैं। बस से लौटते वक्त रात को दो युवकों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें पिला दिया और पांच हजार रुपये, एक मोबाइल लूट लिया। पीतल बस्ती रोडवेज पर सुबह तीनों बेसुध हालत में मिले तो जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ कटघर जसपाल ने बताया कि शिकायत किए जाने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed